Breaking News

महाराष्ट्र में 16 जून से निसर्ग प्रभावित क्षेत्र का केंद्रीय टीम करेगी दौरा

14 Jun, 2020 1060
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चक्रवाती तूफ़ान निसर्ग से महाराष्ट्र को बहुत भारी नुक्सान उठाना पड़ा था. इससे प्रभावित जिलों का दौरा केंद्रीय टीम 16 जून से करने वाली है। इस टीम का नेतृत्व आईएएस अधिकारी रमेश कुमार गांता करेंगे। केंद्रीय टीम सोमवार को मुंबई पहुंचेगी और इसके बाद 16 जून को सुबह मुंबई से रायगढ़ के रवाना होगी। केंद्रीय टीम में बी के कौल व एलके प्रसाद भी शामिल हैं। यह टीम अलीबाग में चौल, मुरुड, श्रीवर्धन 16 जून का नुकसान प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। इसके बाद 17 जून को केंद्रीय टीम महाड से रत्नागिरी जाएगी। टीम 18 जून तक यहां नुकसान का जायजा लेने वाली है। इसके बाद टीम की ओर से रिपोर्ट को केंद्र सरकार को सौपी जाएगी और इसके बाद केंद्र सरकार कोंकण के लिए आर्थिक मदद की घोषणा करने वाली है। कोंकण में निसर्ग तूफान की वजह से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 200 करोड़ रुपये की आर्थिक घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह अंतिम मदद नहीं है, सरकार यहां नुकसान का पंचनामा होने के बाद और भी मदद की घोषणा करने वाली है।

अन्य खबरे