Breaking News

सेवानिवृत्त एसीपी अविनाश धर्माधिकारी का सार्वजनिक अभिनंदन

04 Apr, 2023 1011

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई पुलिस दल के सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (retired assistant commissioner of police) अविनाश धर्माधिकारी (Avinash Dharmadhikari) का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह विलेपार्ले में लोकमान्य सेवा संघ में आयोजित किया गया। सकाल के एसोसिएट एडिटर अंकित काने ने अविनाश धर्माधिकारी का यादगार साक्षात्कार लिया और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अविनाश धर्माधिकारी को आईएएस अजीत जोशी ने सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक पराग अलवणी, वरिष्ठ फिल्म अभिनेता प्रदीप वेलनकर, अनुजा अविनाश धर्माधिकारी, अनिल गलगली सहित लोकमान्य सेवा संघ के पदाधिकारी मुकुंद मनोहर चितले, उदय तारदालकर,महेश काले, डॉक्टर रश्मि फडणवीस सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सूत्रसंचालन विनीत गोरे ने किया। अविनाश धर्माधिकारी ने आभार मानते हुए कहा कि वह इस भावना के साथ काम करना जारी रखेंगे कि उन्हें समाज और देश के लिए कुछ करना है।

अन्य खबरे