Breaking News

मिनी बस गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 15 जख्मी

06 Oct, 2018 1470

जम्मू कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां के निकट एक मिनी बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। डोडा-किश्तवाड़-रामबन क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक रफीक-उल-हसन ने बताया, ‘अब तक दुर्घटनास्थल से 10 शव बरामद किये गए हैं जबकि 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।’ रामबन की एसएसपी अनीता शर्मा ने कहा कि खचाखच भरी मिनी बस बनिहाल से रामबन जा रही थी।  पुलिस उप महानिरीक्षक के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव अभियान अब भी चल रहा है और कुछ घायलों की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सैन्यकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवक बचाव अभियान में लगे हुए हैं। 

अन्य खबरे