प्रेमिका को मोबाइल देनेवाला प्रेमी जेल पहुंचा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर कोई नए साल पर अपने चाहनेवालों को अपने तरीके से और अपनी हैसियत के अनुसार तोहफा देता है. मगर एक प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका को मोबाइल फ़ोन तोहफे के रूप में दिया तब उसे रिटर्न गिफ्ट में जेल मिली. गौरतलब है कि नए साल में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल फोन गिफ्ट दिया लेकिन उसे क्या पता था कि उसके इस काम के बाद उसे हवालात की हवा खानी पड़ेगी. गिफ्ट लेने के बाद गर्लफ्रेंड ने उसमें सिम डाला और उस लड़की के घर पर पुलिस पहुंच गई. सिम लगाते ही पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर लिया. लड़की से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली की उसके ब्वायफ्रेंड ने उसे ये मोबाइल गिफ्ट में दिया था. फिर पुलिस ने लड़की के बॉय फ्रेंड को पकड़ा. जब सख्ती से उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ये मोबाइल चुराया था, इसी के साथ चोर ने अन्य चोरियां भी कुबूल कीं.इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों और एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है. इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.