Breaking News

50 लाख की फिरौती मांगने वाली छोटा राजन की भतीजी गिरफ़्तार

19 May, 2021 797

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शिनी निकालजे को 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के फिरौती विरोधी दस्ते ने यह कार्रवाई की। प्रियदर्शिनी निकालजे पिछले साल से फरार थी। आखिरकार 18 मई को पुलिस ने जाल बिछाकर उसे हथकड़ी पहना दी। छोटा राजन की भतीजी प्रियदर्शिनी निकलजे ने मार्च 2020 में एक व्यक्ति से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। उसने फिरौती की मांग की थी। साथ हु उसने कहा था कि मैं एक राजनीतिक दल की जिला अध्यक्ष हूं। मैं गैंगस्टर छोटा राजन की भतीजी भी हूं। हमारे पास भी वही डीएनए है। अगर आप अपने जीवन से प्यार करते हैं, तो 50 लाख रुपए का भुगतान करें। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाल बिछाया और 25 लाख रुपये की फिरौती लेते हुए धीरज साबले को रंगेहाथ पकड़ा था। पूछताछ के बाद मंदार वाइकर को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन मुख्य आरोपी प्रियदर्शिनी निकालजे फरार हो चुकी थी। इसी बीच फिरौती रोधी दस्ते के पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि प्रियदर्शिनी निकालजे कल वानवाड़ी इलाके में आई हुई है। इसी जानकारी के आधार पर दस्ते ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश होने के बाद उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि हाल ही में छोटा राजन के कोरोना से निधन की खबर आई थी, जो बाद में अफवाह साबित हुई।

अन्य खबरे