Breaking News

मुंबई पुलिस में पहली संतान बेटी होने पर मिलेंगे 5000 रुपए

22 Mar, 2018 1757

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत मुंबई पुलिस की तरफ से एक अनोखी पहल शुरू की गई है। यदि महिला पुलिस अफसरों की पहली संतान बेटी पैदा होती है तो मुंबई पुलिस की ओर से 5000 रुपए दिया जाएगा।  मुंबई पुलिस अपने अनोखे तरीकों को लेकर चर्चा में रहती है। पुलिस की इस पहल की भी काफी तारीफ हो रही है।  महाराष्ट्र के डीजीपी सतीश माथुर ने 'समृद्ध बालिका अनुदान योजना' की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिला अफसरों को मिलेगा जिनकी पहली संतान बेटी होगी।  इसके अलावा यह सुनिश्चित करने के लिए कि गर्भवती अफसरों को पर्याप्त पोषण मिले, पुलिस विभाग विशेष भत्ता भी देगा। इसके लिए डिलिवरी से पहले अफसरों को आवेदन देना होगा। उन्हें नागपाड़ा पुलिस स्टेशन से पहली बार मां बनने का सर्टिफिकेट भी लेना होगा। बच्ची के जन्म के बाद अफसर को जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही बच्ची का मेडिकल सर्टिफिकेट आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा। 

 

 

 

 

 

अन्य खबरे