Breaking News

मुंबई में बेस्ट बसों के यात्रियों के आए अच्छे दिन, न्यूनतम किराया 5 रुपए

09 Jul, 2019 1123

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई में बेस्ट बसों के यात्रियों के लिए अच्छे दिन आ गए हैं और न्यूनतम किराया 8 रुपए की जगह अब 5 रुपए कर दिए गए हैं. गौरतलब है कि मुंबई में बेस्ट बसों का किराया आज से कम हो गया है। राइडरशिप और इनकम को बढ़ावा देने के लिए, सिविक-रन बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट या बेस्ट ने न्यूनतम नॉन-एसी बस का किराया 8 रुपये से घटाकर 5 रुपये कर दिया है.  पहले पांच किलोमीटर के लिए 5 रुपये के बदले 8 रुपए यात्रियों से लिए जाते थे. वहीं बेस्ट बसों का अधिकतम किराया अब 20 रुपये कर दिया गया है. इस फैसले के बाद मुंबई के बस यात्रियों  में ख़ुशी है और अधिकतर यात्रियों ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया है. कुछ ऐसे भी यात्री हैं जिन्होंने कहा कि यह आनेवाले विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है.

अन्य खबरे