Breaking News

लॉकडाउन से परेशान शख्स घर तक पहुंचा पर मौत ने दबोच लिया

29 Mar, 2020 1063

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस से बचने के लिए भले ही सरकार ने लॉकडाउनकिया है, मगर इस दौरान जिसने लापरवाही की उसके साथ अनहोनी होकर रहती है. लॉकडाउन से परेशां एक शख्स दिल्ली से अपने घर मुरैना तक जाना चाहता था, वह पहुँच भी गया. मगर ज़िंदगी ने उसे हमेशा के लिए धोखा दे दिया. बता दें कि मुरैना में अपने घर पहुंचने के लिए दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर आगरा पहुंचे एक 39 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को यहां मौत हो गई। मृतक की पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय राजधानी में एक निजी रेस्तरां में होम डिलीवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राष्ट्रीय राजमार्ग -2 के कैलाश मोड़ के पास गिर गया था, जिसके बाद एक स्थानीय हार्डवेयर स्टोर के मालिक संजय गुप्ता उस पीड़ित के पास पहुंचे। सिकंदरा के थाना अधिकारी (एसएचओ) अरविंद कुमार ने कहा, "गुप्ता ने पीड़ित को कालीन पर लेटाया और उसे खाने के लिए चाय-बिस्किट दीं। पीड़ित ने सीने में दर्द की शिकायत की और अपने बारे में जीजा अरविंद सिंह को फोन पर बताने के लिए कहा। बाद में शाम करीब 6.30 बजे पुलिस को उसकी मौत के बारे में सूचित किया गया।"  

अन्य खबरे