नरेंद्र मोदी के साथ जा सकती है बीजेडी
20 May, 2019
1089
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव परिणाम आने से पहले ही देश भर में एग्जिट पोल के मुद्दे पर बहस जारी है. ऐसे में यह खबर आ रही है कि मोदी को बीजेडी का साथ मिल सकता है. गौरतलब है कि बीजू जनता दल ने संकेत दे दिया है कि वो किसके साथ जाएगी. बीजेडी के नेता अमर पटनायक ने कहा है कि जो भी ओडिशा की मदद करेगा उसकी सरकार बनाने में हम समर्थन देंगे. अमर पटनायक ने कहा कि हम संभवतः उस पार्टी या गठजोड़ का समर्थन करेंगे, जो केंद्र में सरकार बनाएगा और ओडिशा के लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे मुद्दों को हल करने में मदद करेगा. बीजेडी का यह संकेत जहां नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लिए मायने रखता है, वहीं सवाल यह भी है कि क्या बीजेडी ने यूपीए के बारे में यह मान लिया है कि उसकी स्थिति खस्ता हो चुकी है!