Breaking News

पाकिस्तान ने 1248 बार सीजफायर का उल्लंघन किया : राजनाथ सिंह

01 Jul, 2019 1266

 

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पाकिस्तान की नापाक हरकतों का संबंध बढ़ता जा रहा है. गौरतलब है कि राज्य सभा में सोमवार को यानी आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले छह महीने में पाकिस्तानने सीमा पर 1248 बार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की. पाकिस्तान ने 1248 बार सीजफायर का उल्लंघन किया. एलओसीपर की गई गोलाबारी में भारत के चार जवान अपनी जिंदगी खो दिए. बता दें कि भारतीय जवान पाकिस्तान के हर नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. वहीं, कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल आतंकियों पर कहर बरपा रहे हैं. ऑपरेशन ऑलआउट के तहत इस साल 16 जून तक 113 आतंकियों को मारा जा चुका है. वहीं बीते 3 साल की बात करें तो 733 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं.

 

अन्य खबरे