Breaking News

नवरात्रि में कन्या भोज के बहाने दो सगी बहनों को अगवा कर भागीं दो महिलाएं

23 Oct, 2023 511

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र से कन्या भोज के बहाने अगवा की गई दो सगी बहनें अबतक लापता हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर से दो सगी बहनों को कन्या भोज के बहाने दो महिलाएं ऑटो में ले गई। इसके बाद दोनों बहनें वापस नहीं लौटीं। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दोनों बच्चियों की तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों बच्चियों का पता नहीं चल सका है।पुलिस ने बताया कि मुकेश आदिवासी नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ लाल घाटी के समीप बरेला गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी दोनों बेटियां काजल और दीपावली के साथ शनिवार को कर्फ्यू वाली माता मंदिर में बैठी थी, तभी दो महिलाएं एक ऑटो में आईं और कन्या भोज के बहाने दोनों को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि नवरात्री में अष्टमी के दिन कन्या भोज की परंपरा है।

अन्य खबरे