उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा सौ साल का रिकॉर्ड
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ठंड ने सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहरी की चपेट में है. गौरतलब है कि उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है. उतर प्रदेश में कई जगह स्कूलों को बंद किया गया है. जानकारों का मानना है कि इस साल दिल्ली में ऐतिहासिक ठंड पड़ने के आसार हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस साल का दिसंबर महीना सौ सालों में सबसे ठंडा महीना माना जा रहा है. इससे पहले 1901 से 2018 तक चार बार दिसंबर का अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री से नीचे आया है. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर में औसत तापमान 1919, 1929, 1961 और 1997 में 20 डिग्री सेल्सियस से कम था. इस साल दिसंबर में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर ऐसा होता है, तो यह 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर होगा. दिसंबर 1997 में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले 1919 और 1929 में यह 19.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 1962 में यह 20 डिग्री सेल्सियस था. पालम में मौसम केंद्र ने 25 दिसंबर को सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक हिल स्टेशनों में भी भयंकर बर्फबारी होने की संभावना बताई है.