Breaking News

अमेरिकी मुद्रा निगरानी सूची में भारतीय रुपया नहीं

29 May, 2019 1450
संवाददाता/in24 न्यूज़।   

भारत के साथ अमेरिका का जो भी रिश्ता हो, वो अपनी जगह है, मगर अपने एक फैसले से अमेरिका ने यह संकेत दिया है कि भारतीय मुद्रा का महत्व उसकी नज़र में कितना है. गौरतलब है कि अमेरिका के राजस्व विभाग ने प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की अपनी मुद्रा निगरानी सूची में से भारत को हटा दिया है. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और विनिमय दर नीतियों पर अमेरिकी कांग्रेस में पेश अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में विभाग ने मंगलवार को भारत और स्विट्जरलैंड को संभावित संदेहास्पद विदेशी मुद्रा विनिमय नीतियों वाले देशों की अपनी पिछली मुद्रा निगरानी सूची से हटा दिया है. अमेरिका ने चीन, जापान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया के साथ भारत को भी पिछले साल अक्टूबर में अपनी द्विवार्षिक मुद्रा निगरानी सूची में शामिल किया था. अमेरिका ने हालांकि चीन को अभी भी इस सूची में रखा हुआ है. उन्होंने चीन से लगातार कमजोर मुद्रा से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है. 

अन्य खबरे