Breaking News

अस्पताल में मौजूद ख़ुफ़िया सुरंग से आरबीआई की नींद उडी !

27 Feb, 2018 1656
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के नीचे बने 18वीं शताब्दी की सुरंग को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इन दिनों चिंता में है। दरअसल यह सुरंग गेटवे, ब्लू गेट और चर्च गेट की तरफ निकलती है। आरबीआई को चिंता है कि यह सुरंग चोरी या आतंकवादी हमले के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।   सीजीएम गौतम प्रसाद ने इस संबंध में एक पत्र हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखा है। आरबीआई ने कहा है कि उन्हें भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के साथ इस सुरंग का निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए। दरअसल, अंग्रेजों ने 1.5 किलोमीटर की यह अपने सैनिकों, हथियारों और गोला-बारूद लाने के लिए बनाई थी। सुरंग फोर्ट के आरबीआई कॉम्प्लेक्स से होकर गुजरती है। ऐसे में आरबीआई के अधिकारी चाहते हैं कि वह इस बात से आश्वस्त हो सकें कि सुरंग में और कोई निकलने का छिपा रास्ता तो नहीं है।  अस्पताल के एमएस डॉ. मधुकर गायकवाड़ ने बताया कि उन्हें आरबीआई का प्रार्थना पत्र मिला है लेकिन सुरंग ऐतिहासिक है, इसलिए वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्हें इस मामले में निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान से बात करनी होगी। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान टीपी लहाने ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग की इस मामले में राय मांगी गई है। वह सीधे किसी को भी अनुमति नहीं दे सकते कि वह ऐतिहासिक सुरंग में जाएं।  
 
 
 

अन्य खबरे