Breaking News

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की जबरदस्त प्री वेडिंग सेरेमनी

10 Dec, 2018 1381
संवाददाता/in24 न्यूज़।

शादी सात जनमों का बंधन होता है और शादी जब सबसे बड़े दौलतमंद की बेटी की हो तब समझा जा सकता है कि एक पिता किसी तरह की कमी छोड़ना नहीं चाहता। जी हां मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में दुनिया भर से मेहमानों का आना जारी है. 12 दिसंबर को होने वाली ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के लिए प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है. उदयपुर में हुए इस समारोह में देश ही नहीं विदेश की भी हस्तियों ने शिरकत की.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी ईशा अंबानी के प्रे वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने भारत आईं. अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला के भारत आगमन को लेकर अमेरिका सहित भारत की सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क दिखीं. हिलेरी क्लिंटन के एयरपोर्ट पहुंचने के पहले ही सुरक्षा दलों ने कई बार एयरपोर्ट की सुरक्षा का निरीक्षण किया. दोपहर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर हिलेरी क्लिंटन का अंबानी परिवार द्वारा राजस्थानी के शाही अंदाज में स्वागत किया गया. गौरतलब है कि इस साल ईशा अंबानी की शादी के पहले दो और हाई प्रोफाइल शादियां सबके आकर्षण का केंद्र रह चुकी है. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की भी इसी साल शादी हुई. बॉलीवुड के सितारों ने भी ईशा और आनंद की इस प्री वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख खान,  करन जौहर, सलमान खान, कैटरिना कैफ, परिणीति चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत कई हस्तियों ने भी शिरकत की, जबकि मुकेश अम्बानी और अनिल अंबानी ने  जमकर ठुमके लगाए। गौरतलब कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 13 दिसंबर को होनेवाली है और इसकी चर्चा हर तरफ शुरू है. 

अन्य खबरे