Breaking News

महेन्द्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन, रैना ने की जमकर तारीफ़

07 Jul, 2020 846

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दोस्ती में अगर प्रतिभा की तारीफ़ हो तब दोस्ती की गहराई समझी जा सकती है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है. उनके ख़ास दोस्त बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दिल और दिमाग से क्रिकेट खेला है। रैना और धोनी की जोड़ी ने कई बार भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारियां की हैं और यह जोड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व करती है। रैना ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी और एक नेतृत्वकर्ता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! धोनी वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमेशा अपने दिल और दिमाग से क्रिकेट खेला है। उनकी कप्तानी सिर्फ उसके निर्णयों के कारण ही सफल नहीं हुई है, बल्कि  उन्होंने अपनी टीम के हर सदस्य में विश्वास दिखाया है! इसलिए वह हमेशा हमारे लिए स्पेशल रहे हैं। उन्होंने जीत को एक आदत बनाई। वह सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। बता दें कि धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की है। इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वह दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा एकदिनी मैचों में कप्तानी की है। माही ने 90 टेस्ट, 349 एकदिनी और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 2015 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में एकदिनी विश्व कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है। धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 104 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 99 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि पांच मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। धोनी जैसे महान खिलाड़ी ने जिस तरह अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया को मनवाया उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन रही है. इस महान माही को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

अन्य खबरे