Breaking News

दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को दस-दस लाख देगी केजरीवाल सरकार

27 Feb, 2020 840

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली में जिस तरह हिंसा फैली उसमें कई निर्दोष को अपनी जान गंवानी पड़ी. बता दें कि दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाकों में हुई जमकर हिंसा में अब तक 34 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 10-10 लाख रुपये दिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि किसी भी आप सदस्य के दोषी पाए जाने पर दोगुनी सजा दी जाए. उन्होंने  अपील किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई भी राजनीति नहीं की जानी चाहिए. केजरीवाल से जब आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हिंसा और आगजनी में शामिल होने के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा न जाए. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी सदस्य को दोषी पाए जाने पर उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए. केजरीवाल सरकार ने हिंसा में मरने वालों के परिजनों के लिए 'फरिश्ते योजना' के दायरे को बढ़ाने की भी घोषणा की, इसके तहत हिंसा से प्रभावित व्यक्ति निजी अस्पताल में मुफ्त में इलाज करा सकेगा. केजरीवाल ने ऐलान किया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को भी पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. हिंसा के दौरान अपनी संपत्ति का नुकसान उठाने वाले लोगों को भी सरकार ने मदद देने का ऐलान किया. इसमें रिक्शा व ई-रिक्शा की क्षतिपूर्ति भी शामिल है. उन्होंने कहा कि मुआवजे के दावों को दायर करने के लिए एक ऐप शुरू किया जाएगा। 

अन्य खबरे