Breaking News

एक अगस्त से बदल जाएंगे वित्तीय जगत से जुड़े नियम

31 Jul, 2023 731
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
अगस्त महीने की शुरुआत होने के साथ ही देश में वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावा जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से संबंधित नियम शामिल हैं. ऐसे में इनके बदलने से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। एक अगस्त 2023 से जीएसटी भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे। साथी एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतें में भी बदलाव होने का अंदेशा है. 
      सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा। ऐसे में जीएसटी के दायरे में आने वाले कारोबारियों के लिए यह जरूरी है. कि वह संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जान कर इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस की तैयारी कर लें। तो दूसरी तरफ आयकर रिटर्न भरने की आज यानी 31 जुलाई आखिरी तारीख है इसलिए एक अगस्त से आईटीआर भरने वाले लोगों को जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। 5 लाख से अधिक की आय वाले लोग अगर आज रात 12:00 बजे तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं. तो उन्हें कल से ऐसा करने के लिए एक से पांच हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है.
    अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न त्योहारों के कारण बैंक की शाखाएं 14 दिन तक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है. हालांकि इन 14 दिनों की छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी। वहीं अगस्त में एलपीजी के साथ- साथ वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी परिवर्तन होने की आशंका है. तेल कंपनियां हर महीने की एक और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है. अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी जेब पर प्रतिकूल असर पड़ने वाला है. एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को नए नियमों के मुताबिक 12 अगस्त से खरीदारी करने पर कैशबैक भी मिलेगा।

अन्य खबरे