Breaking News

एयर इंडिया के विमान में लगी आग, 184 यात्रियों की बची जान

03 Feb, 2023 730

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
एयर इंडिया का विमान बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। यूएई (United Arab Emirates) संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से केरल के कालीकट एयरपोर्ट (Abu Dhabi to Calicut Airport in Kerala) आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट X348 के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद विमान के लेफ्ट इंजन में आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट की अबू धाबी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बता दें कि विमान में 184 यात्री सवार थे। प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। एयर इंडिया विमान पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में भी रहा है।

अन्य खबरे