Breaking News

ऋषभ पंत इस साल नहीं खेल पाएंगे आईपीएल

01 Jan, 2023 787

संवाददाता/in24 न्यूज़.

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के 30 दिसंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इस साल आईपीएल (IPL) में उनका खेलना संभव नहीं होगा। बता दें पंत दिल्ली से अपने होमटाउन रुडक़ी जा रहे थे, तभी उनके साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। गनीमत ये रही कि उनके एमआरआई स्कैन में दिमाग और रीढ़ की हड्डी नॉर्मल पाई गई। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये जानकारी मिल रही है कि पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। भारतीय टीम को कार एक्सीडेंट ने भारतीय टीम को परेशानी में डाल दिया है। डेविड वार्नर लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम, जिन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के लिए बेस्ट विकल्प माना जा रहा है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर है दिल्ली कैपिटल्सटीम में मौजूद पृथ्वी शॉ का नाम, जो पंत के चोटिल होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने का दमखम रखते हैं। सुबह हरियाणा रोडवेज ने एक्सीडेंट के बाद पंत की मदद करने वाले ड्राइवर सुशील कुमार कंडक्टर परमजीत को सम्मानित किया। इन दोनों ने ही पंत को अस्पताल पहुंचाया था। सबसे पहले इन दोनों ने ही पंत को देखा था। उन्होंने ने मौका न गंवाते हुए तुरंत जाकर ऋषभ पंत की मौके पर हेल्प की। यही कारण है कि हरियाणा रोडवेज ने इन दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज मिचेल मार्श का नाम, जिन्होंने 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2010 में मिचेल ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के लिए कप्तान भी चुने गए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को अंडर 19 टीम का खिताब दिलाया था। बता दें मिचेल ने अब तक कुल 155 टी-20 मैच खेले है, जिसमें 3693 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्च स्कोर नाबाद 100 रहा है। इसलिए यह माना जा रहा है कि यदि पंत नहीं खेलते हैं तो जगह मिलेगी। फिलहाल ऋषभ के फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अन्य खबरे