एयर इंडिया ने किया 200 पायलटों के कॉन्ट्रैक्ट को अस्थायी रूप से सस्पेंड
02 Apr, 2020
1046
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोनो वायरस की महामारी के बीच एयर इंडिया ने गुरुवार को लगभग 200 पायलटों के कॉन्ट्रैक्ट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया. इन पायलटों को रिटायरमेंट के बाद फिर से रखा गया था. कोरोना वायरस महामारी के बाद सरकार ने 14 अप्रैल तक हवाई यात्राओं पर रोक लगा दी है, जिस कारण एयरलाइन कंपनियों की कमाई बड़ी गिरावट आयी है. कोरोनो वायरस महामारी के बीच पैसे बचाने के लिए राष्ट्रीय वाहक ने केबिन क्रू को छोड़कर सभी कर्मचारियों के भत्ते में पहले ही 10 प्रतिशत की कटौती कर दी है. इससे पहले एयरलाइन इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती ऐलान किया था. इसमें इंडिगो ने तीन अलग-अलग स्तर पर सैलरी में 15, 20 और 25 फीसदी की कटौती की थी.