Breaking News

एयर इंडिया सौदे की जांच करेगी ईडी

20 Oct, 2018 1428

संवाददाता/in24 न्यूज़।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय की जांच शुरू करने के एक साल बाद 111 विमानों के अधिग्रहण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को इस मामले में कथित मनी लॉन्डरिंग के चार मामले दर्ज कराए हैं. ईडी के सूत्रों ने कहा कि इस मामले में पिछले दर्ज की गई चार एफआईआर के आधार केस दर्ज किये गए हैं.

गौरतलब है कि यूपीए -1 शासन के दौरान जब यह विलय हुआ जब एनसीपी नेता प्रफुल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे. कुछ समय पहले पटेल ने इस मामले में मीडिया के सामने किसी की गलती से इंकार किया है और कहा निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया था. पिछले साल मई में सीबीआई ने इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी और एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के संबंध में प्रारंभिक जांच शुरू की थी.

अन्य खबरे