Breaking News

दुनिया के टॉप-5 धनकुबेरों में गौतम अडानी की एंट्री

25 Apr, 2022 790

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने अनेक अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। गैरतलब है कि अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी की कुल नेट वर्थ 123.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। उन्होंने Berkshire Hathaway के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। अब बफेट 121.7 बिलियन डॉलर की कुल अनुमानित नेट वर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं। अंबानी की कुल नेट वर्थ 103.70 बिलियन डॉलर आंकी गई है। Tesla और SpaceX के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। दुनिया के सबसे रईस लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 130.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस सूची में लैरी एलिसन सातवें स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 107.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है। लैरी पेज की कुल संपत्ति 102.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। वहीं, सर्गेई ब्रिन 98.5 बिलियन डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर हैं। बता दें कि अडानी ने लगातार सफलता पाने का क्रम जारी रखा है।

अन्य खबरे