Breaking News

नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर की मुफ्त सेवा 16 दिसंबर से सभी बैंकों में

09 Dec, 2019 953

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बैंक उपभोक्ताओं के लिए आरबीआई की पहल के बाद नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा आगामी 16 दिसंबर से सभी बैंकों में 24 घंटे के ल‍िए मुफ़्त शुरू कर दी जाएगी अर्थात् इसके लिए बैंक ग्राहकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा. एनईएफटी सुविधा अभी सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहती है. महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐसा करने का निर्देश बैंकों को दिया है. आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है. इसके साथ ही आरबीआई ने फास्टैग का भुगतान करने के लिए मोबाइल वॉलेट, सभी तरह के कार्ड्स और यूपीआई से इसे लिंक करने के लिए कहा है ताकि इसका इस्तेमाल पार्किंग, पेट्रोल पंप पर भी किया जा सके. आरबीआई ने कहा कि रिटेल डिजिटल ट्रांजेक्शन सालाना 60 फीसदी की दर से बढ़ रहा है. अक्तूबर 2018 से सितंबर 2019 के बीच यह औसतन 2846 करोड़ रुपये रहा है. इस दौरान कुल 302 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं. एनईएफटी और यूपीआई के जरिए 1126 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए. इसमें यूपीआई की ग्रोथ रेट 263 फीसदी है. वहीं एनईएफटी का ग्रोथ रेट 20 फीसदी रहा.

अन्य खबरे