पंजाब नेशनल बैंक की हर बैठक में अब राष्ट्र गान
26 Dec, 2018
1416
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्र गान का महत्त्व किसी से नहीं छुपा है, मगर अब घोटालों के आंच में झुलसने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने निर्णय लिया है कि हर महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्र गान गया जायेगा. गौरतलब है कि राष्ट्रगान हर वार्षिक आम बैठक और असाधारण आम बैठक में गाया जाएगा, जो आमतौर पर शेयरधारकों के अनुमोदन के लिए होता है. यह प्रस्ताव बैंक के एक शेयरधारक द्वारा अंतिम एजीएम में दिया गया था.