Breaking News

सात रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल

16 Sep, 2019 1156

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जल्द ही भारत में पेट्रोल की कीमत में भारी उछाल आ सकता है और इसकी कीमत में सात रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. गौरतलब है कि सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 28 साल का सबसे बड़ा उछाल आया है. यह उछाल तब आया है, जब दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी सऊदी आरामको पर ड्रोन हमला किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई. 1991 के बाद इंट्रा-डे (एक दिन में) में यह सबसे बड़ी तेजी है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत में भी पेट्रोल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि आगामी दिनों में पेट्रोल के दामों में पांच से सात रुपए रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

अन्य खबरे