सपा नेता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या
01 May, 2019
1328
संवाददाता/in24 न्यूज़.
समाजवादी पार्टी के एक नेता की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई. समाजवादी पार्टी के बरौली विधानसभा अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर राकेश यादव की मंगलवार रात हरदुआगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मंगलवार रात करीब सवा दस बजे वारदात को अंजाम दिया.
वारदात के वक्त राकेश यादव बाइक से घर लौट रहे थे. अभी वह पूर्व चेयरमैन राजेश यादव के घर के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात हमलावरों ने पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई जो उनकी कान के पास लगी. गोली लगने से उनका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.