4 महिने की लडकी ने,दिया मौत को चकमा
महाराष्ट्र में जन्मी विदिशा अपने जन्म के समय से दिल कि गंभीर बीमारी से पीडित थी। विदिशा को उसके दिल के बीमारी कि वजह से 12 घंटे कि सर्जरी से गुजरना पडा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्जरी के बाद विदिशा को 6 बार दिल का दौरा भी झेलना पडा। इन तमाम तकलीफों के बीच भी विदिशा जीवित है, ये किसी चमत्कार से कम नही। इसी वजह से विदिशा को जानने वाले उसे 'जादुई बच्ची' के नाम से पुकार रहें है। विदिशा कि माँ विशाखा ने बताया कि उनकी बच्ची जब तकरीबन 45 दिन कि थी, तब उन्होने विदिशा को अपना दूध पिलाया जिसके बाद विदिशा ने उल्टी कर दि और बाद मे वो बेहोश हो गई। घर वालों ने उसे जगाने कि कोशिश कि पर वो फिर से बेहोश हो गयी। विदिशा के माता-पिता उसे नजदीकी नर्सिंग होम में ले गए ।जहाँ उसे बी.जे वाडिया हॉस्पिटल ने भर्ती करवाने कि सलाह दि गयी. वहां पता चला कि विदिशा का हार्ट डिफेक्ट है, उसके हार्ट का आकार सामान्य हार्ट से बिल्कुल उल्टा था।