अत्याधुनिक तकनीक से लैस सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट वायु सेना में शामिल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर स्वास्तिक बनाकर उसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर भारतीय संस्कृति के तहत विधिवत पूजा और मंत्र उच्चारण के बीच यह विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। सी-295 एयरक्राफ्ट भारतीय वायु सेना के सबसे आधुनिकतम ट्रांसपोर्ट विमानो में से एक है। भारत ने यह विमान यूरोपियन कंपनी एयरबेस डिफेंस एंड स्पेस से भारतीय वायु सेना के लिए खरीदा है। विमान की डिलीवरी भारतीय वायु सेन को स्पेन में दी गई थी। सोमवार को इसे हिंडन एयरबेस पर वायु सेना में शामिल कर लिया गया। बता दें कि सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट वायु सेना के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी भी मौजूद रहे। पूर्व वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा कि यह विमान अत्याधुनिक और बेहद सक्षम है।
हिंडन एयरबेस पर बोलते हुए भदौरिया ने कहा कि यह भारतीय वायुसेना के लिए एक महान दिन है। क्योंकि यह एवरो बेड़े को बदलने के लिए बहुत महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक था। इसके आने के बाद वायुसेना के लिए एक नए युग की शुरुआत है। भदौरिया ने कहा कि यह बेड़ा आने वाले समय में सामरिक लिफ्ट क्षमता की रीढ़ बन जाएगा। ये वायु सेना के लिए एक गेम चेंजर होगा।