अपने परिवार के साथ ताज का दीदार करने पहुंचे ट्रंप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया भर में ताज महल को मुहब्बत की निशानी मानी जाती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने परिवार के साथ ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे. गौरतलब है कि आगरा एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए किया गया। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रंप और उनकी पत्नी का स्वागत किया। भारत दौरे पर अपने स्वागत से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में अपने संबोधन में भारत को आर्थिक महाशक्ति बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हमें भारत पर बहुत गर्व है, भारत एक आर्थिक महाशक्ति है। भारत की क्षमता अविश्वसनीय है।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया और 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के संबंध में कहा कि इतिहास लिखा जा रहा है। इससे पहले वे साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ चरखा चलाया। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरंभ हुए रोड शो के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का काफिला आगे बढ़ा। ट्रंप दंपत्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल साबरमती आश्रम पहुंचे।