Breaking News

राहुल गांधी को सज़ा देने वाले जज को तमिलनाडु के कांग्रेसी ने दी जीभ काट देने की धमकी

08 Apr, 2023 1532

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रति अब भी कुछ कांग्रेसी अब अभी इस कदर समर्पित हैं कि अपनी सारी सीमाएं तक तोड़ने से नहीं हिचकते!  तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी के सत्ता में आने पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाने वाले जज की जीभ काट देने की धमकी दी है। उसके खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल (Dindigul) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। इस दौरान पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन (Manikandan) ने कहा कि 23 मार्च को सूरत अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। कांग्रेस नेता ने न्यायाधीश को धमकाते हुए कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और डिंडीगुल पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है। वहीं इस बारे में अबतक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य खबरे