Breaking News

आइए हम ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें : पीएम मोदी

22 Jul, 2022 574
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारत की शान तिरंगे का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने उन लोगों के साहस और प्रयासों को भी याद किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जिसमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जुलाई का देश के इतिहास में विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन 1947 में राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था। उन्होंने कई ट्वीट किए। उनमें से एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, तो आइए हम ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा। तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे समेत इतिहास के कुछ दिलचस्प पहलुओं को साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, हम उन सभी लोगों के स्मारकीय साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखा था। हम औपनिवेशिक शासन से लड़ रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने तिरंगे के प्रति लोगों के जज़्बे को बढ़ाने का काम किया है।

अन्य खबरे