जया बच्चन ने महिला फैन को दिया धक्का और झटका हाथ, नेटिज़ेंस ने लगाई क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड में जया बच्चन एंग्री बर्ड के नाम से फेमस है.क्योंकि जया जब भी स्पॉट होती है तो उनका अग्रेसिव लुक हमेशा देखने को मिलता है. हालही में जया से एक फीमेल फैन ने सेल्फी की डिमांड की तो जया बच्चन ने ऐसे तेवर दिखाए कि नेटिजेंस अब जया की जमकर क्लास लगा रहे है. जया बच्चन मनोज कुमार के निधन के दो दिन बाद रविवार के दिन आयोजित शोक सभा में शामिल हुई. जिसमें दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। प्रेम चोपड़ा से लेकर आमिर खान, सोनू सूद, फरहान अख्तर, रणजीत समेत कई सितारे मनोज कुमार की शोक सभा में शामिल हुए. तो बच्चन परिवार की तरफ से जया बच्चन मनोज कुमार के शोक सभा में शामिल हुई। प्रेयर मीट खत्म होने के बाद तमाम लोग बाहर निकल रहे थे तो इसी दौरान जया बच्चन भी कैमरों में कैद हुई. इस दौरान एक महिला फैन जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके कंधे पर थपथपाती है.
जया बच्चन फैन के इस हरकत से अचानक चौंक जाती है और पीछे मुड़ते ही जया बच्चन उस महिला का हाथ पकड़कर जोर से झटक देती है। इसके बाद वो उन्हें खुद से दूर करने के लिए हल्का सा धक्का भी देती हैं। इतना ही नहीं जया बच्चन उस महिला के पति जो कि अपनी बीवी का वीडियो बना रहे थे उनको भी लताड़ लगाती हैं. जया बच्चन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख नेटिजेंस खूब रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ये बदतमीजी करती हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- पब्लिक से बने हो और पब्लिक से ही एलर्जी है. वहीं एक यूजर ने लिखा- इससे अच्छी और दयालु तो रेखा जी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान जो करता है अच्छा करता है कभी कभी ऐसा लगता है. अगर इनका बेटा चल गया होता तो ये धक्के की जगह थप्पड़ मारती. एक यूजर ने जया को उन्हें घमंडी कहा. वहीं एक यूजर ने लिखा - फोटो खींचते ही क्यों है लोग इनके साथ जब पता है सरफिरी है वो यू तो गुस्से की वजह से ट्रोल होना जया बच्चन के लिए कुछ नया नहीं है ..अक्सर उन्हें इसी तरह के ताने सुनने को मिलते है वैसे बता दे आपको जया बच्चन से पहले अभिषेक बच्चन भी ऐसे ही भड़क गए थे जब मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के बाद वहां से निकलते हुए सेलेब्स की फोटो लेने पर अभिषेक बच्चन ने आपत्ति जताई थी और इस दौरान अभिषेक ने फोटोग्राफर का हाथ भी झटक दिया था ..