Breaking News

राम मंदिर पर फिदाइन हमले की आशंका

17 Jan, 2023 616

संवाददाता/in 24 न्यूज़.
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के बाद अब खुफिया एजेंसियों को भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर (Shriram Mandir) पर आत्मघाती हमले (suicide attack) होने का इनपुट मिला है। एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (jaish e mohammed) के सक्रिय सदस्य यहां आत्मघाती हमला कर सकते हैं। इनपुट के मुताबिक आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगे और श्रीराम मंदिर पर हमले का प्रयास करेंगे। इस इनपुट के बाद अयोध्या पुलिस और श्रीराम मंदिर की सुरक्षा में लगी केंद्रीय सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट किया गया है। नेपाल के रास्ते से भारत में सुसाइड स्क्वॉयड ( suicide Squad) यानी आत्मघाती हमलावर का दस्ता भेजकर हमले का प्लान बनाया गया है। बता दें, राम मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। यहां सुरक्षा पहले से ही चाक-चौबंद है, वहीं अब इस अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। बता दें कि राम मंदिर के बारे में हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने खा था कि एक जनवरी 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा।

अन्य खबरे