Breaking News

आज रात 9 बजे केवल लाइट बंद करें, अन्य उपकरण नहीं- पीएम मोदी

05 Apr, 2020 906

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरा देश रात नौ बजे का इंतज़ार कर रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील की  है कि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइट्स बंद रखें, उन्होने ने देशवासियों से दीया जलाने की अपील की है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि बाकी उपकरणों का क्या करना है ? क्या इन्हे भी बंद करना है। लोगों की इन शंकाओं को यूपी के बिजली विभाग ने दूर करते कहा है कि केवल लाइट्स ऑफ करनी है, बाकी उपकरणों को चलने देना है। जैसे फ्रिज एसी टीवी और पंखा चलाते रहना है। वहीं आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों जैसे पुलिस स्टेशन्स, अस्पताल, या फिर पब्लिक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों में लाइट्स ऑन रहेंगी। वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सलाह दी गयी है कि स्थानीय निकाय,  रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, हाउसिंग सोसाइटीज वे पूरी सोसाइटीज की बिजली ऑफ नहीं करें। ताकि नागरिकों को परेशानी न हो। पानी की टंकी, स्ट्रीट्स लाइट्स के बंद होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसा इस लिये भी  कहा जा रहा है क्योकि सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा  पैदा हो सकता है। आपका ये सहयोग विद्युत अभियंताओं को ग्रिड संचालन में मदद करेगा । ऊर्जा मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि घरों में उपकरण बंद करने की जरूरत नहीं है, केवल घरों की लाइट्स बंद करनी है, जबकि अन्य उपकरणों के अलावा आवश्यक सेवाओं की लाइट्स जलती रहेंगी। मोमबत्ती या फिर दीया जलाते समय हाथों पर सेनेटाईजर्स को अपने से दूर रखना है, वरना हाथ पर भी इसे नहीं लगाना है, ये बहुत तेजी से आग पकड़ता है जिससे कोई भी हादसा हो सकता है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने 5 अप्रैल को देश की एकजुटता के लिये रात 9 बजे 9 मिनट लाइट्स ऑफ कर के दिया जलाने की अपील देशवासियों से की है। उनका मानना है कि एकजुटता से ही इस महामारी को मात दी जा सकती है। इसके पहले भी उन्होने लॉक डाउन से ठीक पहले जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था । लोगों ने उनकी इस अपील का जमकर समर्थन किया था।

अन्य खबरे