Breaking News

आधार कार्ड अब जन्मतिथि के लिए नहीं होगा मान्य

21 Dec, 2023 692

संवादददाता/in24 न्यूज़.  
आधार कार्ड को लेकर  भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (UIADA) ने अहम बदलाव किया है। इस नए नियम के मुताबिक आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं होगा। इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा। यह नियम इसी माह से लागू हो जाएगा। यूआईएडीएआई से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि यह कदम फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया है। इसकी सूचना आधार कार्ड पर भी अंकित की जा रही है। अब जो भी नया आधार कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उस पर यह लिखा हुआ आएगा। यह कदम आधार में जन्म दिनांक में संशोधन कराकर तारीख, महीना, वर्ष बदलकर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया है। आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं होगा। कहीं आपको जन्म तिथि का प्रमाण देना है, तो जन्म प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। बता दें कि अब आधार कार्ड का उपयोग इस संदर्भ में नहीं किया जा सकेगा!

अन्य खबरे