संस्कृत पढ़ाने से बलात्कार पर रोक लगेगी : कोश्यारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भर में बलात्कार के खिलाफ माहौल है. ऐसे में पूरा देश चाहता है कि दुष्कर्म का यह सिलसिला थम जाये. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नागपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासन से स्टूडेंट्स को संस्कृत के श्लोक पढ़ाने को कहा है. उनका मानना है कि इससे देश में हर दूसरे दिन हो रहीं निर्मम रेप की घटनाओं को रोका जा सकेगा. उन्होंने यूनिवर्सिटी के जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर यह कहा. इस खास मौके पर गुरुवार को भगत सिंह कोश्यारी अच्छे और बुरे लोगों के बीच में अंतर बता रहे थे. वह बता रहे थे कि किसे ज्ञान, ताकत और पैसे का इस्तेमाल या दुरुपयोग किया जा सकता है. गवर्नर ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर बजाज से कहा, एक समय था जब घरों में कन्या पूजा होती थी. आप (बजाज) भी एक धार्मिक परिवार से हैं और यह करते होंगे लेकिन यह आजकल देश में क्या हो रहा है. दुष्ट महिलाओं का रेप और हत्या कर रहे हैं. ताकत का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए होना चाहिए या दुरुपयोग के लिए? इसलिए स्टूडेंट्स को संस्कृत के श्लोक पढ़ाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों.