Breaking News

भारत की अर्थव्यवस्था में न्याय रूपी डीजल डालेंगे : राहुल

16 May, 2019 1291
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पटना में एक सभा के दौरान कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को ठीक करना समय की मांग है और इसके लिए भर कुछ करना है. लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में  भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल रैली, रोड शो, जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के पटना में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ट्रैक्टर में डीजल डाला जाता है, वैसे ही न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के इंजन में डीजल की तरह होगी, हम डीजल डालेंगे, चाबी घुमाएंगे और हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी, लोगों को रोजगार मिल जाएगा। गौरतलब है कि पटना में रैली करने से पहले राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को अलवर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की और उन्हें तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. गांधी ने कहा कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं यहां पीड़िता के परिवार से मिलने आया हूं ना कि कोई राजनीति करने. मैंने यहां जो भी कहा है उसे अमल में लाऊंगा.  

अन्य खबरे