Breaking News

आधुनिक भारत के निर्माण को राजीव गांधी ने दिशा दी : राहुल

21 May, 2022 798

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए नमन किया और कहा कि वह दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मेरे पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक सहृदय एवं दयालु व्यक्ति थे और मेरे तथा प्रियंका के लिए एक ऐसे अद्भुत पिता थे जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का महत्व सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने उनके साथ जो समय बिताया उसे मैं बहुत याद करता हूं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें श्री राजीव गांधी देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्र की मजबूती के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार जनता के बीच रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव गांधी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है।

अन्य खबरे