Breaking News

प्यार से गले लगकर बोलना चाहिए जय श्री राम : नक़वी

25 Jun, 2019 1278
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

जय श्री राम के नाम पर इस देश में अलग-अलग घटनाएं सामने आती रहती हैं. गौरतलब है कि झारखंड में 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को जघन्य अपराध’ करार देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि लोगों का गला दबाकर नहीं, बल्कि गले लगाकर जय श्री राम का नारा लगाया जा सकता है। हज कोर्डिनेटर, हज असिस्टेंट आदि के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि झारखंड की घटना में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता। विकास के एजेंडे पर कोई विध्वंसक एजेंडा हावी नहीं होना चाहिए। जय श्रीराम गला दबाकर नहीं, गले लगाकर बोला जा सकता है। नकवी ने कहा कि जो लोग ऐसी चीजें ऐसी करते हैं उनका मकसद सरकार के सकारात्मक काम को प्रभावित करना है। कुछ घटनाएं हो रही है, उनको रुकना चाहिए।

अन्य खबरे