Breaking News

उत्तराखंड के छह रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

09 May, 2022 659

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

एक बार फिर उत्तराखंड के छह रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद इन रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. धमकी भरा पत्र रुड़की के रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला है. जिसमें कहा गया है लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है. जानकारी के मुताबिक, रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला, जो बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है. इस पत्र में उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ ही हरिद्वार में मनसा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस चिट्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की भी धमकी है. इसे लेकर उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों समेत प्रमुख स्थानों की सतर्कता बढ़ा दी गई है. इस धमकी भरे पत्र की खबर मिलते ही देहरादून से लेकर हरिद्वार तक सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसे धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं. बता दें कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था. ऐसे में पुलिस ने पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान किया, तो उन्होंने राहत की सांस ली. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को 7 मई की शाम को एक पत्र मिला. जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने बताया कि धमकी वाला पत्र जैश के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से भेजा गया था. ’गौरतलब है कि जान कारी के मुताबिक इससे पहले भी इस तरह की धमकियां आती रही हैं और उसी अनुरूप कार्रवाही की जाती रही है। 

अन्य खबरे