Breaking News

69वें गणतंत्र दिवस में भारत का शौर्य का प्रदर्शन 

26 Jan, 2018 1496

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

देश 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया और राजपथ पर भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया। 69वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना भीष्म (टी 90 टैंकर्स) जिसमे 125 एमएम बोर की गन मौजूद थी। जिससे वह दुश्मन के पसीने छुड़ा देने का माद्दा रखती है। आपको बता दें कि यह टैंक 5 किमी तक फायर करती है और तीन एन्यूमेशन को फायर कर सकती है।

साथ ही हवा में मौजूद हेलीकॉप्टरों को भी उड़ा सकती है। इसकी मारक क्षमता 60 किमी प्रति घंटा है और इसे हंटर किलर भी कहा जाता है। ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के पराक्रम की कहानी और उसके बारे में हर देशवासी जानता है। 69वें गणतंत्र दिवस में इसका भी प्रदर्शन देखा गया। आपको बता कि यह वर्तमान में विश्व की एकमात्र सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है और यह 2.8 मैक की रफ्तार से 290 किलोमीटर तक वार कर सकता है।

एक साथ तीन टारगेट भेदने में सक्षम है, साथ ही यह तीनों सेनाओं के पास है. यह जल, थल और वायु में लॉन्च करने में सक्षम हैं। 69वें गणतंत्र दिवस पर स्त्री शक्ति से रुबरू हुआ राजपथ। राजपथ पर इस बार महिला शक्ति का दमख़म भी दिखा, पहली बार महिला दस्ता मोटरसाइकिल पर करतब करते हुए दिखीं और महिला डेयरडेविल्स ने राजपथ पर अपना दम दिखाया। वहां मौजूद आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष और तमाम दर्शकों ने तमाम झांकियों के प्रदर्शन का लुत्फ़ उठाया और भारत अपने गौरव और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। 

 
 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे