Breaking News

आखिरी इच्छा जानकर एक शख्स को ताबूत में नहीं मर्सिडीज कार में दफनाया गया

04 Apr, 2020 1101

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्यार और मुहब्बत के साथ जब चाहत जुड़ जाए तो किसी को आपत्ति नहीं होती, मगर एक ऐसे भी शख्स हैं जिन्हें मौत के बाद ताबूत नहीं कार में दफ़न होने की इच्छा थी. उसे सबसे ज्यादा प्यार अपनी मर्सिडीज कार से था. यही उसकी आखिरी इच्छा भी थी. एक ऐसा ही मामला साउथ अफ्रीका में सामने आया है, जहां एक नेता ने अपनी वसीयत में लिखा कि उन्हे ताबूत में नही, बल्कि उनकी मर्सिडीज में बैठा कर दफनाया जाए। लगता है कि उनकी आत्मा उनकी पसंदीदा मर्सिडीज कार में भी बसती थी। साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में 72 वर्षीय  पिट्सो को उनकी मनपसंद कार मर्सिडीज में ही उनकी आखिरी इच्छा के अनुरूप दफनाया गया। ये नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी से संबंध रखते थे। मिली जानकारी के मुताबिक इन्होने अपनी जिंदगी का ज्यादतर समय इस कार में ही बिताया था । इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ आखिरी विदाई दी। कुछ लोगों की अंतिम इच्छा भी अजीब होती है । और कुछ नहीं तो ऐसे लोग अपनी अजीबो-हरकतों के लिये भी मरने के बाद याद किये जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला साउथ अफ्रीका में सामने आया है, जहां एक नेता ने अपनी वसीयत में लिखा कि उन्हे ताबूत में नही, बल्कि उनकी मर्सिडीज में बैठा कर दफनाया जाये। लगता है कि उनकी आत्मा उनकी पसंदीदा मर्सिडीज कार में भी बसती थी। साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में 72 वर्षीय  पिट्सो को उनकी मनपसंद कार मर्सिडीज में ही उनकी आखिरी इच्छा के अनुरूप दफनाया गया। ये नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी से संबंध रखते थे। मिली जानकारी के मुताबिक इन्होने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय इस कार में ही बिताया था. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ आखिरी विदाई दी।  

अन्य खबरे