Breaking News

कर्नाटक में दस मई को होंगे विधानसभा चुनाव और 13 मई को होगी नतीजों की घोषणा

29 Mar, 2023 750

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आगामी दस मई को कर्नाटक (karnataka) में विधानसभा चुनाव होंगे और 13 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव में पांच करोड़ 21 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता अपने घर से मतदान कर सकेंगे। राज्य में मतदान के लिए कुल 58 हजार 282 मतदान केंद्र बनाए जाएंंगे। इस बार नौ लाख 17 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 24 मई से पहले पूरी कर ली जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई हैं। मतदान के लिए 224 ऐसे मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जहां युवा कर्मचारी तैनात रहेंगे, जबकि सौ मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात होंगे। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 104 कांग्रेस को 80 और जनता दल सेक्युलर (JDS) को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बता दें कि चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है।  

अन्य खबरे