Breaking News

कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली की जांच सीबीआई को सौंपी

11 Apr, 2024 632

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले की जांच कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। अपने आदेश में हाई कोर्ट ने कहा कि सीेबीआई कोर्ट की निगरानी में जांच करेगी और अगली सुनवाई को रिपोर्ट सौंपेगी। मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी। संदेशखाली की महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस  के नेताओं पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जे का आरोप लगाया है। मामले में शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार आरोपी हैं।  तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य की ममता बनर्जी सरकार सीबीआई जांच पर रोक नहीं लगा पाएगी। गौरतलब है कि राज्य से जुड़े किसी भी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की इन्क्वायरी के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 नवंबर, 2018 को राज्य में जांच और छापेमारी करने के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी के लिए यह बड़ा झटका है।

अन्य खबरे