ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 370 हटाने के फैसले को सराहा
06 Aug, 2019
1107
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के कई नेता धारा 370 के मुद्दे पर मोदी सरकार का समर्थन कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रियंका गांधी के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी इच्छा जता दी है मोदी सरकार के इस फैसले के प्रति सहमति जताई है. गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस की नेता रंजीता रंजन भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के मोदी सरकार के फैसले को सही ठहरा चुकी हैं. ज्योतिरादित्य ने ट्वीट कर कहा है कि मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर भारत सरकार के कदम और भारत के संघ में इसके पूर्ण एकीकरण का समर्थन करता हूं. बेहतर होता अगर संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया होता. तब कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता था. फिर भी, यह हमारे देश के हित में है और मैं इसका समर्थन करता हूं.