किसानों के हित में है कृषि कानून : राजनाथ सिंह
संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान आंदोलन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि किसानों से बातचीत हो रही है, मुझे विश्वास है इसका समाधान निकलेगा. उन्होंने कहा कि मैं किसानों से विनती करता हूं मैंने इस कानूनों को देखा है, मैं भी कृषि मंत्री रह चुका हूं इसलिए मैं कहता हूं कि ये कानून किसानों के हित में है. कृषि संबंधी ये जो तीन कानून बने हैं ये किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही बनाए गए हैं. पिछले सरकारों की तुलना में हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य काफी बढ़ाई हैं. इस तीनों कानूनों के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की है कि किसानों की आमदनी दो-तीन गुना बढ़े. इंडो-चीन के बीच जो स्टैंड ऑफ चल रहा था उसे दूर करने के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, अभी तक यथास्थिति बनी हुई है. अगले राउंड की भी बैठक होगी उसमें मिलिट्री लेवल पर बातचीत होगी. यदि कोई देश विस्तारवादी है और भारत की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो भारत के अंदर वो ताकत है कि वो अपनी ज़मीन किसी दूसरे के हाथ में नहीं जाने देगा. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो प्रदर्शन खत्म नहीं होगा. सरकार को कानून वापस लेना ही पड़ेगा. संशोधन पर बात नहीं बनेगी. कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी के हमलों का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस नेता की तुलना में कृषि के बारे में अधिक जानते हैं क्योंकि वह एक कृषि परिवार में पैदा हुए और उनके माता-पिता दोनों किसान थे. राहुल जी मुझसे छोटे हैं और मैं उनसे ज्यादा कृषि के बारे में जानता हूं. क्योंकि मैं एक किसान परिवार में पैदा हुआ हूं. बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्री ने कि किसानों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि यह मामला बेहद संवेदनशील है.