Breaking News

कांग्रेस ने समझदारी की होती तो पाकिस्तान नहीं बनता : मोदी

09 Apr, 2019 1241

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने समझदारी की होती तो पाकिस्तान नहीं बनता। पाकिस्तान की हरकतों से नाराज़ प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला. महाराष्ट्र के लातूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त रैली की। मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं, विश्वास ने मुझे बड़े काम करने की हिम्मत दी। आपका विश्वास पिछले पांच सालों में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि पाकिस्तान से ऐसे निपटे कि उसका नामों निशान ना बचे। आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारना नए भारत की नीति है। हमारा लक्ष्य भारत को नक्सल, माओवादी संकट से मुक्त करना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 27 महीने बाद एक ही मंच पर नजर आए। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में मुंबई में अरब सागर के बीच शिवाजी महाराज के स्मारक की नींव रखी थी। लातूर में चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में है। यहां 18 अप्रैल को मतदान होगा।  विरोधियों पर हमला करते हुए पीएम ने पाकिस्तान बनाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान के विमान को मार गिराया, यह साबित करने के लिए कांग्रेस नेताओं को कितने सुबूत चाहिए। स्वतंत्रता से पहले कांग्रेस नेताओं ने अगर समझदारी से काम लिया होता तो आज ‘‘यह पाकिस्तान’’नहीं बना होता। कश्मीर संबंधी मुद्दों पर कांग्रेस का घोषणापत्र और पाकिस्तान की भाषा एक समान है।  
 

अन्य खबरे