क़र्ज़ लेने गई महिला से गैंगरेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ लगातार खिलवाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इस सिलसिले में देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड के दुमका के बाद अब बिहार से शर्मानाक मामला सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 27 साला विवाहित और 4 बच्चों की मां के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की वारदात को आंजाम दिया। मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पारु थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन नामजद राहुल सिंह, अनिकेत कुमार, निहाल सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जिले के पारु थाना इलाके के एक गांव में महिला समूह से रुपये लेनदेन का कार्य करती है। महिला का पति बाहर रहता है और वहीं मजदूरी करता है। घर के कार्य के लिए महिला हमेशा समूह से लेनदेन करती है। महिला को समूह में रुपये जमा करने थे। लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। तो उसने गांव के ही एक युवक से कर्ज मांगा। युवक ने कर्ज देने के लिए उसे फोन कर 5 दिसंबर को अकेले नहर के पास बुलाया। युवक अपने पांच साथी के साथ पहले से ही नहर पर घात लगाए बैठा था। जिसमें से तीन को महिला पहचानती है। जानकारी के मुताबिक, महिला को नहर पर अकेले बुलाकर युवकों ने उसे नजदीक की एक झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया। जब पीड़ित महिला शोर मचाने लगी तो उसका मुंह दुपट्टे से बांध दिया गया। उसके बाद बारी-बारी से पांचो आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी दो युवक नहर पर पहरा दे रहे थे। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवकों ने मिहिला को किसी न बातने के बारे में धमकी दी और जान से मार देने की बात कही। महिला डर गई और घटना को दबा दिया गया। लेकिन आपसी कानाफूसी से घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। गांव में खबर फैलते ही सभी सन्न रह गए। तब जा कर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पारू थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पारू थाना के सब इंस्पेक्टर महताब खान ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और कोर्ट में गुरूवार को उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। सब इंस्पेक्टर माहताब खान ने कहा कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अबतक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, मगर पुलिस मुस्तैदी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.