बीवी की वजह से कांस्टेबल ने फांसी लगाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी का साथ जन्म-जन्मांतर तक का माना जाता है. मगर कई बार ये रिश्ता आपसी कलह की भेंट तक चढ़ जाता है. उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही विजय गौर ने पत्नी से त्रस्त होकर फांसी लगा ली. यह घटना 11 मई की है. उनका एक आखिरी वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांस्टेबल ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने से कुछ मिनट पहले एक रिकॉर्डिंग की थी। विजय गौर मेरठ एसएसपी कार्यालय में तैनात थे। वीडियो क्लिप में कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही वह यह भी बता रहे हैं कि आत्महत्या के फैसले का कारण उन्होंने एक पुलिस निरीक्षक द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित करने पर लिया। पिछले महीने एक झगड़े के बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था जहां दोनों के बीच मध्यस्थता के प्रयास किए जा रहे थे। वीडियो के अनुसार, विजय गौर की शादी खतरे में थी, क्योंकि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पिछले महीने एक झगड़े के बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था जहां दोनों के बीच मध्यस्थता के प्रयास किए जा रहे थे।